ईमानदारी की मिसाल : मुस्लिम युवक ने गलती से आए ₹4.43 लाख लौटाए

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, December 17, 2025 9:45 PM

Honesty news
Google News
Follow Us

विज्ञापन

मुस्लिम युवक मोहम्मद यूनुस ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। उनके बैंक खाते में गलती से ₹4,43,000 (चार लाख तैंतालीस हजार रुपये) आ गए थे। लेकिन उन्होंने बिना किसी देरी के यह रकम उसके असली मालिक को वापस कर दी।

यह राशि नीलेश नानवानी नामक एक दूध कारोबारी के खाते से गलती से यूनुस के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। जैसे ही यूनुस को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत नीलेश से संपर्क किया। फिर एक चेक के ज़रिए पूरी राशि लौटा दी।

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उन्होंने यह कदम पैगंबर मोहम्मद (ﷺ) की तालीमात से प्रेरित होकर उठाया। उन्होंने बताया कि ईमानदारी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

इस घटना की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। लोग मोहम्मद यूनुस की सच्चाई और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp