Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana : गरीब छात्रों को मिलेगी पूरी फीस की मदद

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Tuesday, April 14, 2026 12:31 AM

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana : गरीब छात्रों को मिलेगी पूरी फीस की मदद
Google News
Follow Us

Advertisement

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य ऐसे छात्रों को आगे पढ़ाई के लिए मदद देना है, जिनके पास पैसे की कमी है। इस योजना की अंतिम तिथि की जानकारी अपने महाविद्यालय से प्राप्त करें, वैसे तो प्रत्येक वर्ष नवम्बर महिना में होता है। अभी तो इसकी समाप्ति तिथि 15 नवम्बर निर्धारित की गई है।

मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। जानें पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और स्टेटस चेक करने का तरीका।

क्या है योजना का उद्देश्य?

इस योजना का मकसद असंगठित श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है। सरकार चाहती है कि गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। ताकि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

कौन ले सकता है लाभ?

  • विद्यार्थी के माता-पिता असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीकृत हों।
  • छात्र ने 12वीं पास की हो।
  • आगे पढ़ाई करना चाहता हो।

यह योजना सभी वर्ग के छात्रों के लिए लागू है।

क्या मिलते हैं फायदे?

इस योजना के तहत कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ की पढ़ाई की फीस सरकार देती है।
  • BA, BSc, BCom, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक जैसे कोर्स भी शामिल हैं।
  • सरकारी कॉलेज की फीस सीधे कॉलेज को दी जाती है।
  • निजी कॉलेज के छात्रों को पैसा बैंक खाते में मिलता है।

अगर छात्र किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ ले रहा है, तो उसे अंतर राशि दी जाती है।

योजना की खास बातें

  • योजना 2018-19 से लागू है।
  • ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों में लागू।
  • पूरी या वास्तविक फीस का भुगतान।
  • समय पर कोर्स पूरा करना जरूरी।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • MMJKY योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  • New Applicant पर क्लिक करें।
  • समग्र आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

स्टेटस कैसे चेक करें?

  • वेबसाइट पर जाएं।
  • योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  • “Application Status” पर जाएं।
  • Applicant ID और Academic Year भरें।
  • स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

कौन-कौन से कोर्स शामिल?

इस योजना में कई कोर्स शामिल हैं। जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, नर्सिंग और ग्रेजुएशन कोर्स। छात्र वेबसाइट पर जाकर पूरी कोर्स लिस्ट देख सकते हैं।

हेल्पलाइन और जरूरी जानकारी

  • हेल्पलाइन नंबर: 0755-2550762
  • ईमेल: dhehelpline.mmjky@mp.gov.in

अंतिम तिथि अलग-अलग कोर्स के अनुसार तय होती है। आम तौर पर यह नवंबर के आसपास रहती है।

योजना – Click Here

ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp