MPPSC ने सहायक नगर नियोजक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 सितंबर को परीक्षा

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 23 Feb 2026, 04:20 PM IST | 1 min read
MPPSC ने सहायक नगर नियोजक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 सितंबर को परीक्षा
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) (MPPSC-एमपीपीएससी) ने सहायक नगर नियोजक (Assistant Town Planner) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। आवेदन के लिए एक माह का समय दिया गया है। परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक नगर नियोजक के 39 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 20 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 20 सितंबर को होगी।

39 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती का विज्ञापन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। कुल 39 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आरक्षण इस प्रकार है:

  • 10 पद सामान्य वर्ग
  • 6 पद अनुसूचित जाति (SC)
  • 8 पद अनुसूचित जनजाति (ST)
  • 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • 4 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास शहरी एवं ग्रामीण नियोजन (Urban & Rural Planning) में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।
  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि यातायात एवं परिवहन विषय में बीई या एमई डिग्री मान्य नहीं होगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
  • आयु की गणना नियमानुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

  • 20 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक बिना विलंब शुल्क आवेदन।
  • 20 से 26 मार्च 2026 तक आवेदन करने पर 3,000 रुपये विलंब शुल्क।
  • 27 मार्च से 26 अगस्त 2026 तक आवेदन करने पर 25,000 रुपये विलंब शुल्क।
  • आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 25 फरवरी से 21 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या MP ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
  • सुनिश्चित करें कि पात्रता अंतिम तिथि तक पूरी हो।

परीक्षा और प्रवेश पत्र

  • परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होगी।
  • प्रवेश पत्र 10 सितंबर 2026 से जारी किए जाएंगे।
  • उम्मीदवार समय पर तैयारी शुरू करें और आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT