MPESB समूह-2 उप-समूह-3 भर्ती 2025: 454 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 29 Oct 2025, 10:11 AM IST | 1 min read
MPESB समूह-2 उप-समूह-3 भर्ती 2025: 454 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने समूह-2 उप-समूह-3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 454 पदों को भरा जाएगा। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए 146 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 29 पद, एससी के लिए 58 पद, एसटी के लिए 69 पद, और ईबीसी के लिए 152 पद आरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने समूह-2 उप-समूह-3 के 454 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।

आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू

  • इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • साथ ही, उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार (correction) का मौका मिलेगा।

परीक्षा तिथि और समय

  • MPESB की ओर से परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में होगी।
  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 7 से 8 बजे के बीच, और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस श्रेणी के अनुसार तय की गई है।

  • सामान्य वर्ग के लिए: ₹500
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश निवासी): ₹250

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न होंगे।
प्रश्न इन विषयों से पूछे जाएंगे –

  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • गणित
  • तार्किक योग्यता
  • विज्ञान
  • कंप्यूटर योग्यता
  • और संबंधित विषय से प्रश्न

आयु सीमा

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान, या ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) या अन्य संबंधित विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना आवश्यक है।

ADVERTISEMENT