MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 26 Oct 2025, 09:58 PM IST | 1 min read
MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, मां के नाम के पहले दो अक्षर और आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे। इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय

MPESB की ओर से यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक

रिपोर्टिंग टाइम इस प्रकार रहेगा –

  • पहली शिफ्ट: सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Latest Updates” सेक्शन में जाएं।
  • “Test Admit Card – Police Constable Recruitment Test – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी भरें – एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, मां के नाम के अक्षर और आधार के अंतिम चार अंक।
  • “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न

  • MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

प्रश्न इस प्रकार होंगे –

  • सामान्य ज्ञान व तार्किक ज्ञान: 40 प्रश्न
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 प्रश्न
  • विज्ञान और सरल अंक गणित: 30 प्रश्न

हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ADVERTISEMENT