MP College UG-PG Admission 2026-27 : मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (UG) प्रवेश को लेकर बड़ी जानकारी दी है। राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। छात्र घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश में UG एडमिशन 2026-27 की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी। जानें रजिस्ट्रेशन, मेरिट, सीट अलॉटमेंट और जरूरी तिथियां।
Also Read
दो चरणों में होगी एडमिशन प्रक्रिया
इस साल प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इससे ज्यादा छात्रों को मौका मिलेगा। छात्रों को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और दस्तावेज सत्यापन करना होगा।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसमें छात्रों को:
- व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी
- शैक्षणिक विवरण देना होगा
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
इसके बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनेंगे।
पहला चरण : 1 मई से 26 मई तक
पहले चरण की प्रक्रिया तय समय पर होगी।
- रजिस्ट्रेशन: 1 मई से 15 मई 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 2 मई से 16 मई 2026
- सीट आवंटन: 20 मई 2026
- फीस जमा: 20 मई से 26 मई 2026
मेरिट के आधार पर सीट दी जाएगी।
दूसरा चरण : 28 मई से शुरू
जो छात्र पहले चरण में रह जाएंगे,
वे दूसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन: 28 मई से 3 जून 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 29 मई से 4 जून 2026
- सीट आवंटन: 7 जून 2026
- फीस जमा: 7 जून से 13 जून 2026
जरूरी दस्तावेज रखें तैयार
दस्तावेज सत्यापन बहुत जरूरी है। छात्र इन दस्तावेजों को तैयार रखें:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ABC आईडी
मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट पर होगा। छात्रों की पसंद और अंकों के आधार पर कॉलेज दिया जाएगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय पर आवेदन करें। सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहें।
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now



