MP के इन जिलों में बनेंगे होटल-रिसॉर्ट, 450 करोड़ निवेश से MP Tourism को नई रफ्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर, छिंदवाड़ा, धार, बैतूल और पन्ना में 450 करोड़ रुपये से होटल-रिसॉर्ट परियोजनाएं शुरू होंगी। पीपीपी मॉडल और लंबी लीज से पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 12 Feb 2026, 09:26 PM IST | 1 min read
Hotels and resorts will be built in these districts of MP, MP tourism will get a new boost with an investment of Rs 450 crore.
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छोटे जिलों में होटल और रिसॉर्ट विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। मंदसौर, छिंदवाड़ा, धार, बैतूल और पन्ना समेत कई जिलों में आधुनिक सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार करीब 450 करोड़ रुपये का निवेश पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर किया जाएगा। निजी कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, ताकि तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो सके।

सरकार इन परियोजनाओं को 60 से 90 वर्ष की लीज पर देगी, जिससे निवेशकों को दीर्घकालिक संचालन का भरोसा मिलेगा। नए होटल-रिसॉर्ट बनने से पर्यटकों को बेहतर आवास सुविधा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT