Divya Agarwal की नई चाहत क्या है ? Divya Agarwal latest updates

रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल ने खुलासा किया कि वह बड़े सुपरस्टार नहीं बल्कि शेफाली शाह और यामी गौतम जैसे दमदार कलाकारों के साथ काम करना चाहती हैं। ‘The 50’ शो के बीच दिया खास इंटरव्यू, पढ़ें पूरी खबर।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 08 Feb 2026, 02:24 PM IST | 1 min read
Divya Agarwal latest updates
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

मनोरंजन जगत की चर्चित चेहरा और ‘रियलिटी क्वीन’ के नाम से पहचान बना चुकीं Divya Agarwal  इन दिनों अपने नए शो ‘The 50’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने करियर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दिव्या ने साफ कहा है कि वह बड़े स्टार्स के साथ नहीं, बल्कि उन कलाकारों के साथ काम करना चाहती हैं जो अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में मीडिया से बातचीत में दिव्या ने बताया कि उनके लिए स्टार पावर से ज्यादा एक्टिंग स्किल्स मायने रखती हैं। उनका कहना है कि असली कलाकार वही है जो किरदार में जान डाल दे, और वही उनके लिए प्रेरणा हैं।

 

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Khannaphotography (@amitkhannaphotography)

इरफान खान के साथ काम करने का अधूरा सपना

Divya Agarwal ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करना उनका सपना था। उन्होंने कहा कि इरफान जैसे कलाकारों की गहराई और नैसर्गिक अभिनय उन्हें बेहद प्रभावित करता है, लेकिन अब यह सपना अधूरा ही रह गया।

Divya Agarwal latest updates
Divya Agarwal image Credit@divyaagarwal_official

उनके मुताबिक, “मैं सुपरस्टार्स की बात नहीं कर रही हूं, बल्कि उन लोगों की बात कर रही हूं जो अपने काम से पहचाने जाते हैं। इरफान सर के साथ काम करना हमेशा मेरा सपना था।”

शेफाली शाह और यामी गौतम के साथ काम करने की इच्छा

दिव्या अग्रवाल ने खास तौर पर दो अभिनेत्रियों के नाम लिए, शेफाली शाह और यामी गौतम। उन्होंने दोनों को ‘ट्रू परफॉर्मर’ बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके करियर का बड़ा लक्ष्य है।

Divya Agarwal image Credit@divyaagarwal_official

Divya का मानना है कि ये दोनों अभिनेत्रियां हर किरदार में सच्चाई और गहराई लेकर आती हैं, जो किसी भी कलाकार के लिए सीखने जैसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शायद ‘The 50’ के बाद उन्हें ऐसा मौका मिल सके।

‘The 50’ शो से फिर चर्चा में दिव्या

फिलहाल Divya Agarwal रियलिटी शो ‘The 50’ में नजर आ रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है। इस शो में उर्वशी ढोलकिया, करण पटेल, मिस्टर फैसू, रिद्धि डोगरा और चाहत पांडे जैसे कई चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और दिव्या का गेमप्ले भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENT