Van Rakshak / Jail Prahari Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 तय की गई थी, जिसे संसोधन कर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 28 फरवरी से 29 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे। अब परीक्षा 7 अप्रैल को होने वाली थी जो कि उसमें भी अब बदलाव होगा।
Also Read
रजिस्ट्रेशन फीस
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है।
- एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से 60 रुपये पोर्टल शुल्क लग रहा है।
- नागरिक लॉगिन (स्वयं) के माध्यम से 20 रुपये पोर्टल शुल्क निर्धारित किया गया है।
- फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए शुल्क 20 रुपये और पोर्टल शुल्क 40 लगेगा।
- इसके फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
- जेल प्रहरी, वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
- जेल सुपरिटेंडेंट (सहायक जेल अधीक्षक) के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
शारीरिक मापदंड
जेल प्रहरी, वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक पद के लिए:
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
- पुरुषों की लंबाई 163 सेमी।
- सीना 79 सेमी।
- सीने में 5 सेमी फुलाव जरूरी।
- महिलाओं की लंबाई 150 सेमी।
जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए:
- पुरुषों की लंबाई 168 सेमी।
- महिलाओं की लंबाई 155 सेमी।
इस दिन होगी परीक्षा
- भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
- दो शिफ्ट में परीक्षा कराई जाएगी।
- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
कितनी मिलेगी सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
- उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि समय से पहले आवेदन पूरा कर लें।
- अंतिम तिथि के बाद मौका नहीं मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं तो नया लॉगइन बनाएं।
- लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार सभी जानकारी ध्यान से भरें।
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now



