25 साल का होम लोन सिर्फ 10 साल में खत्म करना चाहते हैं? जानिए आसान तरीका

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 20 Jan 2026, 07:11 PM IST | 1 min read
home loan
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

आज के समय में ज्यादातर लोग 20 से 25 साल का होम लोन लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक EMI भरने से ब्याज की रकम असली लोन से भी ज्यादा हो जाती है। लेकिन सिर्फ दो स्मार्ट तरीकों से आप अपना होम लोन 10–12 साल में खत्म कर सकते हैं, वो भी बिना किसी अतिरिक्त तनाव के। इस पोस्ट में सबकुछ सरल भाषा में आसान तरीके से समझाया गया है।

1-हर साल 1 अतिरिक्त EMI भरें

यह सबसे आसान और असरदार तरीका है।

अगर आप हर साल 12 की जगह 13 EMI भरते हैं तो

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • मूलधन (Principal) तेजी से कम होता है
  • ब्याज पर भारी बचत होती है
  • लोन की अवधि कई साल घट जाती है

उदाहरण
अगर आपकी EMI ₹20,000 है, तो साल में एक बार ₹20,000 एक्स्ट्रा देने से कुल ब्याज में लगभग ₹6 – 7 लाख तक की बचत हो सकती है।

2 – हर साल EMI में 7- 8% की बढ़ोतरी करें

जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़ती है, वैसे-वैसे EMI भी थोड़ी बढ़ानी चाहिए।

  • हर साल 7–8% EMI बढ़ाने से
  • मूलधन तेजी से घटता है
  • लोन की अवधि अपने आप कम हो जाती है

यह तरीका खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

जब दोनों ट्रिक साथ में अपनाएं…

अगर आप

  • हर साल 1 Extra EMI दें
  • और EMI को 7–8% बढ़ाते रहें

तो  25 साल का होम लोन सिर्फ 10–12 साल में खत्म किया जा सकता है।इससे आप लाखों रुपये ब्याज में बचा सकते हैं और जल्दी फाइनेंशियल फ्री बन सकते हैं।

ये गलती न करें

  • पूरा पैसा FD या सेविंग में न रखें
  • बोनस या टैक्स रिफंड को यूं ही खर्च न करें
  • बोनस/इंक्रीमेंट से प्रीपेमेंट करें
  • इमरजेंसी फंड अलग रखें

आजकल ज्यादातर बैंक Zero Prepayment Charges देते हैं, इसलिए होम लोन जल्दी चुकाना अब पहले से ज्यादा आसान है।अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो घर का सपना बोझ नहीं बल्कि समझदारी बन सकता है।

  • यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा है तो इसे शेयर कीजिए। आपके शेयर से हमारे टीम को मोटिवेशन मिलाता है। 

 

ADVERTISEMENT