MP Excellence & Model School Result 2026 : मध्य प्रदेश विद्यालय शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh School Education Department) ने मध्यप्रदेश उत्कृष्ट विद्यालय (MP Excellence School) और मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 (Model School Entrance Exam 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ चयन सूची (Selection List) और वेटिंग लिस्ट (Waiting List) भी जारी की गई है।
मध्यप्रदेश उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी चयन सूची और वेटिंग लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट से PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
80 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
मध्यप्रदेश के सरकारी उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 80,699 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित हुई थी। राज्यभर में 386 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश
इस परीक्षा के जरिए छात्रों को जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तर के मॉडल स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए होगा। जो छात्र चयन सूची में शामिल हैं, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- MP Excellence / Model School Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने स्कूल या जिले का चयन करें।
- अब रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपने रोल नंबर या नाम से परिणाम देखें।
चयन सूची और वेटिंग लिस्ट भी जारी
रिजल्ट के साथ ही सेलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। जिन छात्रों का नाम चयन सूची में है, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को सीट खाली होने पर मौका मिल सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
अधिकारिक वेबसाइट – Click Now
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें – Click Now











