सिंगरौली। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 के तहत वन विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडरिया में चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 के तहत वन विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडरिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वनमंडलाधिकारी अखिल बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला में हर्षिका पांडे प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय एवं सुशील यादव तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान खातून प्रथम, रामबाबू द्वितीय एवं दीपेश यादव तृतीय रहे। वहीं क्विज में मुस्कान खातून प्रथम, हर्षिका पांडे द्वितीय एवं तनिष्क तृतीय स्थान पर रहे।
Also Read
विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य रामकिशन प्रजापति, उपवनमंडलाधिकारी नरेन्द्र त्रिपाठी एवं वन परिक्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यप्राणी संरक्षण, जैव विविधता तथा मानव-वन्यप्राणी सह-अस्तित्व के महत्व की जानकारी दी गई।




