Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

वाहन चेकिंग कर रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने रौंदा, मौत

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2026, 11:16 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की चपेट में आने से सिविल लाइन थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पीछा कर नूराबाद के पास उसे पकड़ लिया।

जिले के नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से सिविल लाइन थाने में पदस्थ कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। हालांकि, ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने की टीम दबिश देकर लौटने के बाद नेशनल हाईवे-44 पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी एक बाइक सवार को रुकने का इशारा कर रहे थे। तभी मुरैना की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडिंग वाहन क्रमांक UP 80 HP 5447 उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक लोडिंग वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उदयभान यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने नूराबाद के पास वाहन को घेरकर चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन में सब्जियां भरी हुई थीं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886