Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Splitsvilla X6 : दिक्षा पवार ने रिलेशनशिप विवाद पर दी सफाई, Instagram Live में किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Jan 2026, 12:00 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

MTV का पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X6 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। शो के रोमांचक टास्क और कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच शो की चर्चित कंटेस्टेंट दिक्षा पवार ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चल रही अफवाहों पर अब खुलकर बात की है।

दिक्षा पवार पर आरोप लग रहे थे कि वह शो में एंट्री से पहले ही किसी रिश्ते में थीं। इन खबरों के बीच उन्होंने Instagram Live के जरिए सच्चाई सामने रखी और साफ किया कि वह फिलहाल हिमांशु अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो शो में उनके कनेक्शन भी रहे हैं।

“हम सिर्फ दोस्त थे” – आयुष यादव पर बोलीं दिक्षा

दिक्षा पवार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा

“मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि @ayushyadav7100 और मैं कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। हम सिर्फ दोस्त थे और साथ में कंटेंट बनाते थे। मैंने उन्हें अनफॉलो इसलिए किया क्योंकि मैं किसी भी तरह का बेवजह ड्रामा नहीं चाहती थी।”

उन्होंने आगे कहा कि अफवाहों की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, लेकिन अब वह चाहती हैं कि लोग सच्चाई समझें और गलत बातें फैलाना बंद करें।

हिमांशु के साथ रिश्ते पर लगी मुहर

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिक्षा ने यह भी कन्फर्म किया कि वह अब भी हिमांशु के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा और तेज हो गई है। कई दर्शक दोनों की केमिस्ट्री को शो की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक मान रहे हैं।

Advertisement

Splitsvilla X6 : प्‍यार विला और पैसा विला का कांसेप्ट

इस सीजन को दो हिस्सों में बांटा गया है, प्यार विला और पैसा विला, जहां प्यार और रणनीति दोनों की परीक्षा ली जा रही है।

Pyaar Villa Contestants

  1. अंजलि श्मक
  2. अनिशा शिंदे
  3. दिक्षा पवार
  4. सधाफ शंकर
  5. साउंडरिया शेट्टी
  6. सिमरन खान
  7. चक्षदीप सिंह
  8. योगेश रावत
  9. सोरब बेदी
  10. अनुज शर्मा
  11. टायने डी विलियर्स
  12. आयुष शर्मा
  13. हर्षित गुरुरानी
  14. हिमांशु अरोड़ा

Paisa Villa Contestants

  1. कीओना वाल्के
  2. खुशी रावल
  3. ज़लक गोहिल
  4. प्रीत सिंह
  5. अनुष्का घोष
  6. अस्मिता अधिकारी
  7. कायरा अनु
  8. निहारिका तिवारी
  9. कुशल तंवर (गुल्लू)
  10. आरव चुघ
  11. विषु बजाज
  12. आयुष जमवाल
  13. गौरव गुर्जर
  14. रॉन करियप्पा
  15. दीप्तांशु सैनी
  16. मोहित मगोतरा

लेटेस्ट अपडेट : आरव चुघ और अनुज शर्मा शो से एलिमिनेट हो चुके हैं।

दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी

दिक्षा के इस खुलासे के बाद Splitsvilla X6 को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस शो के आने वाले एपिसोड्स को लेकर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886