Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

स्वच्छ सिंगरौली की ओर बड़ा कदम, वार्ड 45 से शुरू हुआ जनजागरूकता अभियान !

सिंगरौली नगर निगम ने वार्ड 45 से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू किया।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 Jul 2026, 06:11 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम सिंगरौली ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से नगर निगम ने वार्ड स्तर पर जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत वार्ड क्रमांक 45 से की गई, जहां नागरिकों को नए नियमों और उनकी जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आर.पी. बैस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वार्ड स्तरीय समिति की बैठक में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

वार्ड क्रमांक 45 में आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं पार्षद रामगोपाल पाल ने की। इस दौरान आईईसी टीम के सदस्य राजन पाण्डेय ने नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण, अलग-अलग संग्रहण, उचित निस्तारण, ठोस अपशिष्ट उत्पादकों का चिन्हांकन तथा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) का वैज्ञानिक प्रबंधन स्वच्छ शहर की दिशा में बेहद आवश्यक कदम हैं।

हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

लोगों से अपील की गई कि वे घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखें, खुले में कचरा फेंकने से बचें और नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें।

Advertisement

“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

बैठक के बाद वार्ड क्रमांक 45 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आईईसी टीम ने नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा बरसात के मौसम में फैलने वाली मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

पार्षद ने नागरिकों से की अपील

वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपने घरों से ही कचरे का पृथक्करण शुरू करने और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उनका कहना था कि नागरिकों की भागीदारी से ही सिंगरौली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

नगर निगम का संदेश

नगर पालिक निगम सिंगरौली ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। नगर निगम का मानना है कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886