Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रमज़ान का यह पवित्र महीना रहमतों और बरकतों से भरपूर

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Apr 2023, 10:10 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिला मुख्यालय के बलियरी में स्थित मस्जिद ए आयशा में रोजा इफ्तार की पार्टी रखी गयी।  भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व मस्जिद ए आयशा की सदर शमां भारती की तरफ से मुस्लिम समाज के रोजेदारों को इफ्तार पार्टी दी गई थी जिसमें जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने खुदा से अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।

 

इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग, नौजवान व बच्चों ने शिरकत की। इफ्तार के दौरान शमां भारती ने कहा कि रमजान का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है, जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है अल्लाह- ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

इस दौरान तमाम बच्चों से लेकर बुजुर्ग रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886