Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स में मिड-डे मील को लेकर हंगामा, अभिभावकों ने मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने का लगाया आरोप

सिंपलेक्स स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर अभिभावकों ने जताई नाराजगी।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 24 Jun 2026, 09:45 AM IST | 1 min read
Singrauli News, Mid Day Meal, Government School Singrauli, MP News, School Mid Day Meal,Singrauli, Latest News, Education Department MP, Urjanchal Tiger, Hindi News Today
Share:
Advertisement

Singrauli के  वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स में Mid-Day Meal को लेकर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बाद विद्यालय में निरीक्षण के दौरान भोजन की मात्रा भी बच्चों की संख्या के मुकाबले कम होने का आरोप लगाया गया।

Singrauli News: मिड-डे मील को लेकर अभिभावकों ने उठाए सवाल

सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स में Mid-Day Meal व्यवस्था को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

अभिभावकों के मुताबिक इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।

पहले भी हो चुका है निरीक्षण

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान भी कथित रूप से निर्धारित Mid-Day Meal Menu के अनुरूप भोजन नहीं मिलने की बात सामने आई थी।

100 से अधिक बच्चों के लिए कम मात्रा में भोजन होने का आरोप

शिकायत के अनुसार विद्यालय में उस दिन लगभग 100 से 150 बच्चे उपस्थित थे, जबकि मौके पर तैयार भोजन केवल 10 से 15 बच्चों के लिए पर्याप्त दिखाई दिया।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि भोजन में केवल खीर और लौकी की सब्जी तैयार की गई थी तथा निर्धारित मीनू के अनुरूप अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं थी।

अभिभावकों ने जांच की मांग की

अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा Mid-Day Meal Scheme के तहत निर्धारित मीनू और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को पौष्टिक एवं पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886