सिंगरौली, 17 सितम्बर 2026 ।। सिंगरौली के चितरंगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमान मंदिर परिसर में 525 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में चितरंगी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Also Read

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा और आस्था के साथ 525 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण भक्ति से सराबोर नजर आया।
राज्यमंत्री राधा सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी,डॉ. रविन्द्र सिंह
अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी।




