Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News: 5 अगस्त को स्वास्थ्य समिति की अहम बैठक, Measles-Rubella उन्मूलन अभियान पर रहेगा फोकस

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 04 Aug 2026, 07:49 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा, जिला पोषण समिति समीक्षा एवं जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक 5 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा होगी।

Measles-Rubella उन्मूलन अभियान की होगी समीक्षा

बैठक में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 तक Measles-Rubella (MR) उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में जिले की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा इन प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी

  • Measles-Rubella उन्मूलन अभियान
  • वैक्सीन से रोके जा सकने वाले रोगों (VPD) की निगरानी
  • जीरो डोज बच्चों की पहचान
  • छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण
  • स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की प्रगति

95% से अधिक टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, मीजल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए एमआर वैक्सीन की दोनों खुराकों का 95 प्रतिशत से अधिक कवरेज सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों के समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इन विभागों की रहेगी अहम भूमिका

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अलावा

Advertisement

  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • नगर पालिक निगम
  • शिक्षा विभाग
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • आदिम जाति कल्याण विभाग
  • जिला जनसंपर्क विभाग
  • विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स

के अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश

सभी संबंधित विभागों एवं विकास सहयोगी संस्थाओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा मीजल्स-रूबेला उन्मूलन, वीपीडी सर्विलेंस और जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886