Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नियमों की अनदेखी पर दो गिट्टी क्रशर-खदानें सील

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Jun 2026, 07:34 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चितरंगी क्षेत्र के ग्राम बड़कुड और ग्राम पिपरवान स्थित गिट्टी क्रशर-खदानों को आगामी आदेश तक सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पाया गया कि पूर्व में तहसीलदार चितरंगी, खनिज निरीक्षक श्री मिश्रा एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त जांच में खदानों में विभिन्न अनियमितताएं सामने आई थीं।

इसके बाद कलेक्टर सिंगरौली द्वारा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर ईटीपी (पर्यावरणीय स्वीकृति/अनुमति) तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दी गई थी। इसके बावजूद खदान और क्रशर संचालन जारी रहने की शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों इकाइयों को सील कर दिया है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886