Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जिले मे किराना दुकान मे लगी भीषण आग, लाखो का माल जलकर हुआ राख।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Apr 2026, 04:21 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के निवास बाजार में यूनियन बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना में दुकान मालिक जितेंद्र सेठ को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जिले के निवास बाजार में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूनियन बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक जितेंद्र सेठ को इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पुलिस और दमकल विभाग को समय पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886