Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली क्षेत्र मे दिनदहाड़े स्नैचिंग, लोगो ने बदमाशो को पकड़कर बेरहमी से पीटा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Mar 2026, 01:42 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ओर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीन लिया गया, वहीं दूसरी ओर गुस्साई भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेकर आरोपियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

देखे वीडियो-

कोतवाली क्षेत्र में  एक घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई, वहीं दूसरी ओर आरोपियों को पकड़ने के बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहे के पास की है, जहां बाइक सवार तीन युवक राह चलती युवती शिवानी सिंह का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पीछा किया। भागने के दौरान आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें पुलिस के हवाले करने के बजाय गुस्साई भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपियों को हिरासत में लिया। बाइक को जब्त कर जांच मे जुट गई है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886