Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे नशे में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 24 Mar 2026, 03:39 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सूदा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भुलाई पुत्र सुखदेव कौल (लगभग 60 वर्ष) हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे आरोपी पुत्र दयाराम कौल शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886