Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

12 जनवरी को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Jan 2026, 06:45 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को सिंगरौली जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय यह कार्यक्रम बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों और शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी। सभी शिक्षण संस्थाओं में एक ही समय पर, एक संकेत पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। प्रातः 9:28 बजे आकाशवाणी प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुनाया जाएगा। आयोजक इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं और स्वयंसेवी संगठनों तथा आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूरी की जाएं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और नागरिकों में योग और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886