Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News: स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कलेक्टर सख्त, CHO का वेतन कटेगा

सिंगरौली में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। CHO का एक माह वेतन कटेगा और नोटिस जारी होगा।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 07 Aug 2026, 07:40 PM IST | 1 min read
Singrauli News: स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर कलेक्टर सख्त, CHO का वेतन कटेगा
Share:
Advertisement

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने खम्हारिया क्लस्टर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) सिद्धिकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र निर्धारित समय पर बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।

तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के खिलाफ

  • एक माह का वेतन काटने
  • कारण बताओ नोटिस जारी करने

के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सख्त निर्देश

कलेक्टर ने जिले के

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर

को निर्धारित समय पर नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886