Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, सिक्योरिटी इंचार्ज एमडी सिंह समेत 3 पर मामला दर्ज !

सिंगरौली में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिक्योरिटी इंचार्ज एमडी सिंह समेत तीन लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 03 May 2026, 07:18 PM IST | 1 min read
सिंगरौली न्यूज़,
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बेहद गंभीर और अमानवीय घटना सामने आई है। एनसीएल के निगाही कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) के पास एक आदिवासी युवक को उसकी पत्नी के सामने बेरहमी से पीटा गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज और अन्य लोग युवक के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम

पीड़ित अन्नेलाल बैगा अपनी पत्नी के साथ जंगल में जलाऊ लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान वह CHP के पास पहुंच गया।

आरोप है कि वहां मौजूद सिक्योरिटी इंचार्ज एमडी सिंह और अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए हॉकी स्टिक से मारपीट शुरू कर दी।

करीब 10 मिनट तक लगातार युवक को पीटा गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है।

वीडियो में दिखी बर्बरता

वायरल वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते हुए युवक को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। युवक जमीन पर गिरकर रहम की गुहार लगाता है, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजता।

Advertisement

मौके पर मौजूद अन्य लोग भी आरोपी को उकसाते दिख रहे हैं, जो घटना को और गंभीर बनाता है।

पुलिस की कार्रवाई

नवानगर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित की पहचान की और कार्रवाई शुरू की।पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार, इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मामले में SC/ST एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नेताओं की प्रतिक्रिया

इस घटना पर डॉ. विक्रांत भूरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के साथ इस तरह की बर्बरता बेहद चिंताजनक है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं स्थानीय आदिवासी नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886