सिंगरौली। जिले में पुलिस चौकियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सासन चौकी प्रभारी बीएल बंसल को तिनगुड़ी चौकी भेजा गया है, जबकि प्रियंका मिश्रा को सासन चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में पुलिस चौकियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सासन चौकी प्रभारी बीएल बंसल को तिनगुड़ी चौकी भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर प्रियंका मिश्रा को सासन चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि प्रियंका मिश्रा को तीसरी बार सासन चौकी का प्रभार मिला है। इससे पहले भी वह यहां प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं, जयंत चौकी प्रभारी पवन सिंह का निरीक्षक पद पर प्रमोशन होने के बाद जिले से बाहर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा सूरज सिंह, उदय करिहार और प्रीति साकेत का भी निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों का स्थानांतरण भी जिले से बाहर किया गया है।




