सिंगरौली। खुटार चौकी क्षेत्र के चितरबई कला गांव में 29 वर्षीय अतुल शर्मा का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई है।
जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के चितरबई कला गांव में 29 वर्षीय अतुल शर्मा का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अतुल रात के समय अपने बच्चों के लिए दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में खेत में उनका शव मिलने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।




