Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली की बेटी अनुराधा साह का MBBS में चयन, विधायक रामनिवास शाह ने दी बधाई

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2026, 04:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने श्री हरिश्चंद्र शाह की सुपुत्री कु. अनुराधा साह के भोपाल स्थित मानसरोवर कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम के लिए चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सिंगरौली की बेटी अनुराधा साह ने एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम में चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक कार्यालय में विधायक रामनिवास शाह ने श्री हरिश्चंद्र शाह की सुपुत्री कु. अनुराधा साह को भोपाल स्थित मानसरोवर कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक ने कहा कि अनुराधा की सफलता उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम एवं समर्पण से अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुराधा चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनेंगी और समाज व मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। अनुराधा की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886