सिंगरौली। RTO पर कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
RTO में कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद AAP नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि परिवहन नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान करने और अवैध वसूली की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।




