Urjanchal Tiger
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राखड़ परिवहन को लेकर विवाद, रणधीर सिंह पर ₹500 प्रति ट्रिप मांगने का आरोप।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 07 Oct 2026, 09:06 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम चौरा निवासी विजय नारायण शाह सहित सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर रणधीर सिंह एवं उनके साथियों पर हाईवा चालकों से प्रति ट्रिप ₹500 मांगने का आरोप लगाया है।

माड़ा थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम चौरा निवासी विजय नारायण शाह सहित सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर रणधीर सिंह एवं उनके साथियों पर हाईवा वाहनों को रोककर प्रति ट्रिप ₹500 मांगने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राशि देने से इनकार करने पर वाहन चालकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। वहीं चार हाईवा वाहनों को रोककर जबरन माड़ा थाने में खड़ा कराने की बात भी शिकायत में कही गई है। आवेदन में संबंधित वाहनों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने एसपी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और राखड़ परिवहन को सुरक्षित बनाए जाने की मांग की है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886