सिंगरौली। पटवारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति, निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला सिंगरौली ने आज से ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। संघ ने प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर देवास सहित अन्य जिलों में की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की।
पटवारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति, निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला सिंगरौली ने 7 अक्टूबर से ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। संघ ने प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई वापस लेने की मांग की।
पटवारी संघ ने कहा कि देवास जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 सहित अन्य कार्यों को लेकर पटवारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
Also Read
संघ के अनुसार स्वामित्व योजना से जुड़ी व्यवहारिक एवं कानूनी समस्याओं की जानकारी शासन को पहले ही दी जा चुकी है। संघ ने देवास में सेवा समाप्ति तथा अन्य जिलों में निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई होने पर प्रदेशभर के पटवारी राजस्व कार्यों से विरत होने के लिए बाध्य होंगे।




