सिंगरौली। जिले के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व बैढ़न स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने आशीर्वाद लिया।
जिले के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व बैढ़न स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत करते हुए जिले में उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उक्त अवसर पर हनुमान मंदिर समिति एवं संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केशरी सहित मंदिर समिति के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों ने नवागत कलेक्टर का अभिनंदन किया। वहीं, पल-पल समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ विवेक त्रिपाठी तथा बैढ़न हल्का पटवारी उमेश नामदेव ने भी मंदिर में दर्शन के उपरांत कलेक्टर अंकित अस्थाना को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।




