सिंगरौली। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने बलियरी निवासी चन्द्रप्रकाश शाह उर्फ राकेश शाह (33) को 352 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5,500 रुपये बताई गई है।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने बलियरी निवासी चन्द्रप्रकाश शाह उर्फ राकेश शाह (33) को 352 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5,500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के बताए स्थान पर नीम के पेड़ के पास बंद बिजली के बॉक्स की तलाशी ली गई, जहां सफेद पन्नी में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।




