Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, दो सूने मकानों में लाखों की चोरी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2026, 06:28 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक मकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान, जबकि दूसरे घर से लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि एक परिवार छुट्टियों में अपने गांव मऊगंज गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दूसरे मकान को भी निशाना बनाया गया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। कॉलोनी में हुई इन वारदातों से लोगों में चिंता का माहौल है। अब सवाल यह है कि सूने मकानों की सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर पुलिस कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है तथा चोरी की घटनाओं का खुलासा कब तक हो पाता है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886