सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 नंबर पुलिया के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 नंबर पुलिया के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
Also Read
Advertisement




