Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 226 लीटर अवैध शराब जब्त, स्कॉर्पियो सहित एक आरोपी गिरफ्तार

जियावन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी करने वालों को बड़ा संदेश गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और शराब आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 05 Jun 2026, 07:52 AM IST | 0 min read
जियावन पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन।
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले की जियावन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.2 लीटर बीयर और शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, थाना जियावन के उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब लोड कर ढोंगा की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढोंगा महान नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने की कार्रवाई की।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

मौके से वाहन चालक सुनील नामदेव, निवासी बाईपास जियावन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

जियावन पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन।

226.2 लीटर शराब और स्कॉर्पियो जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से कुल 226.2 लीटर बीयर और शराब बरामद की।

पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जियावन उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, उप निरीक्षक आई.पी. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उप निरीक्षक रामजी त्रिपाठी तथा चालक रामसुन्दर विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886