चित्रकूट। हाईवे किनारे बेसुध मिले पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा (45) को पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
हाईवे किनारे बेसुध अवस्था में मिले पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा (45) को पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा कर्वी कोतवाली क्षेत्र में कालूपुर पाही और खोह के बीच हाईवे किनारे बेसुध मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें चौकी ले गई। इसके बाद मुख्य आरक्षी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें नशे की हालत में बताया। रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।




