सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंधौरा चौकी पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 220 ग्राम गांजा जब्त किया है।
जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बंधौरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 220 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।
Also Read
बंधौरा चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंधौरा के सेमुआ टोला में अडानी कंपनी की सड़क किनारे एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में बैठा है। सूचना के आधार पर थाना माड़ा प्रभारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी बंधौरा उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने गवाहों की मदद से उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद पॉलीथिन से 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राधेश्याम जायसवाल (28), निवासी ग्राम सखौहा, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।




