Urjanchal Tiger
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने सासन चौकी का किया औचक निरीक्षण,अपूर्ण रजिस्टर और अभिलेख समय-सीमा में पूर्ण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Oct 2026, 06:23 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, संधारित रजिस्टरों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं संधारित अभिलेखों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपूर्ण रजिस्टरों और दस्तावेजों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ने चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवासीय सुविधाओं, कार्य संबंधी समस्याओं और व्यक्तिगत कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के उचित निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही तथा पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अनुशासन, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर देते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886