Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दुष्कर्म के आरोपी को नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Oct 2026, 11:45 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जिले के नवानगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश कुमार वर्मा (39) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम इटमा का निवासी है और पीड़िता के पति के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886