Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ढोटी तालाब की सफाई में पार्षदों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 03 Oct 2026, 09:59 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नवजीवन जोन के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी स्थित ढोटी तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल निकाय की साफ-सफाई एवं संरक्षण के उद्देश्य से पार्षदों सहित वार्डवासियों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की सफाई की।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नवजीवन जोन के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी स्थित ढोटी तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल निकायों की स्वच्छता एवं संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित अभियान में पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों और वार्डवासियों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की।अभियान के माध्यम से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान “स्वच्छ शहर, स्वच्छ वार्ड—यही हमारी पहचान” का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को याद करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य, वार्ड 34 के पार्षद रविन्द्र सिंह पटेल, वार्ड 35 के पार्षद विजय कुमार शाह, निगम इंजीनियर महेंद्र सिंह राजपूत सहित राजेंद्र शाह, पवन बडौदे, रोहित चौरसिया एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886