Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 20 Controversy : ‘मूंछ ही मर्दानगी?’ Aasif Khan के बयान पर भड़कीं Gauahar Khan, सोशल मीडिया पर बहस तेज

Bigg Boss 20 में आसिफ खान के मूंछ वाले बयान पर गौहर खान का करारा जवाब, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 25 Sep 2026, 09:40 PM IST | 1 min read
Bigg Boss 20 Controversy : ‘मूंछ ही मर्दानगी?’ Aasif Khan के बयान पर भड़कीं Gauahar Khan, सोशल मीडिया पर बहस तेज
Share:
Advertisement

Bigg Boss 20 Controversy: गुल्लू ने भी उठाया सवाल, ‘Salman Khan’ की भी मूंछ नहीं’ – घर के अंदर और बाहर छिड़ी तीखी बहस !

मुंबई, 25 सितंबर 2026।। Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट Aasif Khan के ‘मूंछ को मर्दानगी’ से जोड़ने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। एक्ट्रेस Gauahar Khan ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सोच पर सवाल उठाए हैं।

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आसिफ खान ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान कहा कि उनके लिए मूंछें पुरुषों की पहचान का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मूंछें हटाते हैं, उन्हें वह मर्द नहीं मानते।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और मामला विवाद में बदल गया।

Gauahar Khan Reaction

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए आसिफ के बयान को “छोटी सोच” बताया। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति की पहचान उसके लुक से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से होती है।

Gauahar Khan ने यह भी कहा

“मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और व्यवहार होती है, न कि मूंछ।”

Advertisement

Bigg Boss 20 Controversy: गुल्लू ने भी उठाया सवाल, ‘Salman Khan’ की भी मूंछ नहीं’

घर के अंदर भी इस बयान पर सवाल उठे। कंटेस्टेंट ‘गुल्लू’ उर्फ कुशल तंवर ने आसिफ से पूछा कि जिस शो को Salman Khan होस्ट कर रहे हैं, उनकी भी मूंछ नहीं है – तो क्या वह मर्द नहीं हैं?

इस सवाल के बाद घर का माहौल और गरमा गया और बहस तेज हो गई।

Bigg Boss 20 में Controversy क्यों हुआ ?

आसिफ खान ने अपने बयान को राजस्थान की परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि वहां मूंछों को पुरुषों की पहचान माना जाता है।

हालांकि, इस तर्क को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अलग-अलग राय सामने आ रही है।

Current Show Buzz : Bigg Boss 20 की ताज़ा हलचल

‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर का माहौल काफी गरमाया हुआ है। एक ओर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद बढ़ रहे हैं, वहीं एलिमिनेशन की रेस में यंग DSA और ईशा रिखी जैसे नाम शामिल हैं।

अब दर्शकों की नजर ‘वीकेंड का वार’ पर है, जहां सलमान खान इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

Frequently Asked Questions

आसिफ खान ने क्या कहा था? Aasif Khan Statement ?

उन्होंने कहा कि मूंछें पुरुषों की पहचान हैं और बिना मूंछ वाले मर्द नहीं होते।

गौहर खान ने क्या प्रतिक्रिया दी? Gauahar khan Reaction ?

उन्होंने कहा कि मर्दानगी सोच और व्यवहार से तय होती है, लुक से नहीं।

Bigg Boss 20 : घर में किसने सवाल उठाया?

गुल्लू (कुशल तंवर) ने सलमान खान का उदाहरण देकर सवाल उठाया।

मामला क्यों वायरल हुआ?

बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और आलोचना तेज हो गई।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886