सिंगरौली। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिंगरौली में शनिवार को बीकेटी टायर्स, भुज-कच्छ, गुजरात द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 56 युवाओं का चयन किया गया।
जिले मे तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिंगरौली में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बीकेटी टायर्स, भुज-कच्छ, गुजरात द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 64 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। शनिवार को आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। इस पहल का उद्देश्य तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।
Also Read
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में आईटीआई के प्राचार्य ऋषभ सिंह, बीकेटी टायर्स के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रतिनिधियों तथा संस्था के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी ओ.पी. वैश्य सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




