Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : वैढन कोतवाली थाना अंतर्गत बलियरी रेलवे गेट के पास से 25 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 May 2023, 09:39 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

 सिंगरौली  की दरमियानी रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिलौंजी तेलियान टोला का सुरेश कुमार शाह उर्फ मन्ने ग्राम बलियरी अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री करने आना वाला है। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर रेड कार्य वाही कराई गई, जहां घटना स्थल बलियरी रेल्वे गेट के पास से आरोपी सुरेश कुमार शाह उर्फ मन्ने पिता त्रिवेणी प्रसाद शाह उम्र 25 वर्ष निवासी बिलौंजी तेलियान थाना

 

के कब्जे से 25 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप की बरामद होने पर जप्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्रं. 777/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस प्रकार कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय व उन की टीम की तत्परता से एक के बाद एक अवैध नशा की खेप समाज में आम जनता के बीच पहुचने से रोकने एवं थाना क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में बड़ी सफलता प्राप्त हुयी है।कोतवाली पुलिस द्वारा नशा के विरूद्ध जारी कार्यवाहियों से नशा कारोबारियों में हड़कंप है।

जब्त माल का विवरणः-

25 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप।

सराहनीय भूमिकाः-

निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सउनि ए.एल. अहिरवार, प्र.आर.जितेन्द्र सेंगर,
पवन पाण्डेय, आर. अभिमन्यू एवं अखिलेश मांझी

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886