Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : वैढन कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता अपहरण व बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 May 2023, 09:54 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली  फरियादी द्वारा उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी लड़की दिनाँक 12-07-2023 को सुबह करीब 07.30 बजे बाजार जाने कह कर गई थी जो शाम तक वापस नहीं आई, जिसका पता तलाश गाँव मोहल्ले, नात रिश्तेदारी में किया किन्तु कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना वैढ़न में अप.क्र. 753/23 धारा 363 भादविं का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की गई।

 

परिजनों द्वारा राजा साकेत निवासी नवजीवन विहार थाना विंध्यनगर के द्वारा भगा ले जाने की शंका जाहिर करने पर विंध्यनगर पहुँचकर पता तलाश की गई जो दिनाँक 20-05-2023 को नाबालिक अपहृता को नवजीवन विहार से दस्तयाब किया जाकर पीड़िता के कथन कराये गये जो अपने कथन में राजा साकेत को लगभग 04 साल से जानना पहचानना बात करना तथा लगभग 06 माह पहिले रात लगभग 08 बजे राजा साकेत द्वारा इसे बहला फुसलाकर इसके घर के पीछे बुलाकर इस के साथ गलत काम (बलात्कार) करना, उसके बाद भी कई बार गलत काम करना बताने पर मामले में धारा 376(3),376(2)(द) ताहि. 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया है तथा फरार आरोपी हनुमंत साकेत उर्फ राजा साकेत पिता जग जीवन साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी नवजीवन विहार थाना विंध्यनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज गया है।

 

 आरोपी नाम पता

आरोपी हनुमंत साकेत उर्फ राजा साकेत पिता जगजीवन साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी नवजीवन विहार थाना विंध्यनगर

अपराध क्रमांक व धाराः

753/23 धारा 363,376(3),376(2)(एन)भादवि 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट

Advertisement

इनका रहा सराहनीय भूमिकाः-

निरीक्षक अरुण पाण्डेय, उनि विजय पुष्पकार, सउनि पंकज सिंह चंदेल, प्रआर. सूर्यभान आर. दिलीप धाकड़

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886