Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : मोरवा थाना अंतर्गत नाबालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 14 May 2023, 07:43 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली  मोरवा थाना अंतर्गत  में नाबालिका से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। लंबे समय से छेड़छाड़ से तंग नाबालिका ने अंततः अपने परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

मिली  जानकारी के अनुसार मढौली निवासी 16 वर्षीय नाबालिक पीड़िता ने अपने परिजनों संग मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई थी कि पास के ही रहने वाले श्यामाकांत चतुर्वेदी कई दिनों से उसका पीछा करता था। स्कूल से आते जाते समय वह उससे बात करने का प्रयास करता था। बुधवार रात खाना खाकर घर के पास टहल रही नाबालिका को आरोपी ने पकडकर छेड़खानी का प्रयास किया। जिसके बाद नाबालिका ने अपने परिजनों को यह बात बताई और परिजनों के साथ मोरवा थाना पहुंचकर निरीक्षक यू पी सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला संबंधी अपराध को सजगता से लेते हुए निरीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन और एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उपनिरीक्षक शीतला यादव ने

 

आरोपी का नाम  व धारा

श्यामाकांत चतुर्वेदी के विरुद्ध धारा 354, 354 (क), 506 भादवि, 7/8 पोस्को एक्ट एवं 3(1) (W) (I),3(W) (VA) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जिसके बाद इस मामले की जांच में लगी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886