Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत शातिर तस्कर 10 लाख कीमत की 75 ग्राम स्मैक हेरोईन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 21 May 2023, 06:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली / बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत  एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए  बताई जा रही है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सूचना के अनुसार एक व्यक्ति जो क्रीम कलर की टीसर्ट एवं काले रंग की पैन्ट पहना हुआ बिलौजी तरफ से एन.सी.एल. बाउन्ड्री तरफ आते दिखाई दिया, जिसे हमराह स्टाफ के घेरा बंदी कर कडी मशक्कत से पकडकर नाम पता पूछा गया तो वह व्यक्ति अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पिता विजय प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी नवानगर बताया गया। उक्त संदेही व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की गई तो उसके पास से सफेद रंग के डिब्बा के अंदर पीले रंग की पन्नी में मादक पदार्थ हरोईन जैसा गीला एवं भूरा रंग का एवं बाये जेब में मे छोटी इलेक्ट्रानिक तौल मशीन सिल्वर कलर की उसके कब्जे से पाया गया।

 बरामद माल

हरोईन कुल 75 ग्राम एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जप्त किया गया

आरोपी नाम व पता

मनोज कुमार गुप्ता पिता विजय प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी नवानगर का यह कृत्य

धारा क्रमांक

8/21 एन.डी.पी.एस. एक्अ के अंतर्गत दण्डिनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना बैढन में अपराध क्रमांक- 668/2023 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गयां

पुलिस अधीक्षक श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ कर इस प्रकार के मादक पदार्थ में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी तैयार कर एवं उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मादक पदार्थ के क्रय विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के निर्देश दिये गये। तारतम्य में प्रकरण की विवेचना अनुसार जो भी तथ्य प्रगट होंगे तद्नुसार आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक अरूण पाण्डेय, उप निरीक्षक उदयचन्द्र करिहार, प्र.आर. जितेन्द्र सेंगर, आरक्षक अभिमन्यू उपाध्याय एवं आरक्षक महेश पटेल, सउनि रमेश प्रजापति, प्र.आर. नंदकिशोर बागरी एवं सायरब सेल टीम की

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886