Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ बारगावाँ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कसर स्थित उचित मूल्य दुकान से चोरी 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 13 Apr 2023, 09:04 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली न्यूज़ बरगवां पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत दुकानदार को किया गिरफ्तार, चोरी किया अनाज बरामद, अन्य साथियों की तलाश जारी बीती रात बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कसर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। देर रात हुई इस चोरी में चोरों ने कुल 12 कुंटल की कुल 9 बोरी गेहूं पार कर दी थी। पुलिस ने फरियादी कोटेदार की तहरीर पर विवेचना प्रारंभ की और 12 घंटे के भीतर चोरी गया माल बरामद कर लिया वहीं इस घटना में मुख्य आरोपी समेत खरीदार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह फरियादी निर्दोष कुमार साहू पिता रामरक्षा साहू ने बरगवां थाने में तहरीर दर्ज कराई की रात 2 बजे से 04 बजे के बीच ग्राम कसर शासकीय उचित मूल्य दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा शटर का ताला तोडकर 12 बोरी गेहू कीमती 12000 रुपये को चोरी कर ले गये है।

 

फरियादी कोटेदार की तहरीर पर निरीक्षक आर पी सिंह ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर विवेचना पतासजी में लगाया गए। पतासाजी के दौरान उचित मूल्य दुकान के आसपास एक नीले कलर की मारुती वैन गाडी का देखा जाना बताये जाने पर नीले कलर की मारुती बैन गाडी का क्षेत्र मे पता लगाया गया जो वाहन स्वामी से पता चला कि नीले कलर की गाडी मारुती बैन॑ सन्देही अनिल कुमार बैस पिता जगजीवन बैस उम्र 33 वर्ष निवासी कसर थाना बरगवां के द्वारा ले जाना पाया गया। अनिल कुमार बैस को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जो अन्य तीन और साथियो के साथ चोरी करना। मारुती बैन गाडी ग्राम गांगी मे रमाकान्त चौबे पिता बुद्धसेन चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी खरखटा हाल गांगी बाजार को बेचना बताया।

Advertisement

 

जप्त किया गया 09 बोरी गेहू कीमती 9000 रुपये व ताला तोडने वाला सब्बल, मारुती बैन गाडी यू0पी0 65 पी0 7951 एवं नगदी 3500 रुपये गेहू बेचने का पैसा

 

आरोपी व अपराध क्रमांक अनिल कुमार बेस्ट एवं खरीदार रमाकांत चौबे को 281/23 धारा 457, 380, 411 ताहि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य तीन आरोपी फरार हैं जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

इनका रहा विशेष योगदान   उक्त कार्यवाही में निरी. आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे सउनि. अनुज प्रताप सिंह, सउनि. अनिल मिश्रा, सउनि. संजीत सिंह, प्र.आर. पंकज चतुर्वेदी, दीपनारायण आर० विकेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886