Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : प्रेमी जोड़ों को महिला थाना प्रभारी अर्चना दिवेदी ने कड़ी नसीहत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 May 2023, 11:21 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया की स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन और कोचिंग के नाम पर अपने माता-पिता से झूठ बोल अन्जान व्यक्तियों से दोस्ती कर सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रुप से घूमने निकलते हैं। ऐसे जोड़ों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके माता-पिता के हवाले करेगी।

निरीक्षक अर्चना दिवेदी महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में शहर के पार्को में भ्रमण कर कई प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा और उससे पूछताछ की। संतुष्ट होने पर कुछ को छोड़ दिया गया, कुछ को चेतावनी दी गई। साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गई कि घर से जिस काम के लिए माता-पिता को बताकर आते हैं, वही करें और समय से घर वापस जाएं। कोचिंग, स्कूलों, पार्को व सार्वजनिक संस्थानों के इर्द-गिर्द चलता रहेगा अभियान। एसपी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आस-पास जमे रहने वाले मजनुओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जो भी लोग छात्राओं के साथ छीटाकशी अथवा किसी अन्य गतिविधि में पकड़े जाते हैं तो फिर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोचिंग, स्कुलो, पार्को व सार्वजनिक संस्थानों के इर्द-गिर्द चलता रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आसपास जमे रहने वाले मजनुओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी लोग छात्राओं के साथ छीटाकशी अथवा किसी अन्य गतिविधि में पकड़े जाते हैं तो फिर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886